फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू इसी सत्र से लागू करेगा यूजी में नई शिक्षा नीति-2020

Sat, 21 May 2022 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करना प्राथमिकता रहेगी। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला इसी सत्र से नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करेगा। स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष से मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की प्रक्रिया लागू करने का निर्णय डीन्स कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए एचपीयू में बैंक ऑफ क्रेडिट स्थापित करने का फैसला लिया गया। एनएडी (नेशनल एकेडमिक डिपोजिटरी) पोर्टल के माध्यम से अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट के  लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन

यह भी निर्णय किया कि सभी विभागों में ट्विन कार्यक्रम, एड ऑन और वैल्यू एडिड कोर्स के साथ सभी स्तर पर बाइलिंगुअल (दो भाषाओं में) शिक्षा शुरू की जाएगी। विवि के शिक्षकों की कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत पदोन्नति के लिए विवि अनुदान आयोग की ओर से जारी अधिसूचना 2018 को लागू करने का फैसला लिया गया। 

डीएस कार्यालय की ओर से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट आधार पर दिए जाने वाले विभिन्न कोर्सों के तैयार किए प्रोस्पेक्टस को स्वीकृति देकर इसे जारी करने की मंजूरी दी गई। विवि के विभिन्न विभागों से आए मेरिट छात्रवृत्ति के विद्यार्थियों की सूची के प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


इससे सूची में शामिल विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति दी जाएगी। डीन्स कमेटी की बैठक में लिए फैसलों और सिफारिशों को विश्वविद्यालय की सर्वोच्च और निर्णायक संस्था कार्यकारी परिषद में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैठक में यूजीसी के सदस्य प्रो. नागेश ठाकुर, प्रो. पवन गर्ग, प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. ममता मोक्टा, प्रो. हिम चटर्जी, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. नैनजीत सिंह नेगी और प्रो. आनंद सागर ने भाग लिया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन प्राथमिकता : प्रो. बंसल 
प्रदेश विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय, विवि के कर्मचारियों, छात्रों, शिक्षकों हर वर्ग के लिए जो भी फैसले आवश्यक होंगे, उन्हें लिया जाएगा। विवि में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करना प्राथमिकता रहेगी। नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी विभागों में वैल्यू एडेड कोर्स, ट्विन कार्यक्रम और एड ऑन कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। प्रति कुलपति प्रो. ज्योति प्रकाश ने कहा कि परीक्षा शाखा, छात्रों एवं शिक्षकों को आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें