फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हजारों विद्यार्थियों को राहत, अब 20 मई तक बिना लेट फीस जमा होंगे परीक्षा फॉर्म

Fri, 15 May 2026 06:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्र 20 मई तक बिना लेट फीस के परीक्षा फार्म जमा करवा सकेंगे। बढ़ी हुई तिथि का लाभ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा, एड-ऑन कोर्स, एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम, एमटेक, बी. लिब, एम. लिब सहित अन्य पाठ्यक्रमों के नियमित और री-अपीयर विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके अलावा सीडीओई, आईसीडीईओएल के जनवरी बैच के विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई गई है। इनमें ऑड सेमेस्टर के नियमित और री-अपीयर तथा ईवन सेमेस्टर के री-अपीयर विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 मई के बाद परीक्षा फार्म जमा करने पर विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार लेट फीस देनी होगी। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि पूर्व में जारी नोटिफिकेशन की अन्य सभी शर्तें जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है जो तकनीकी दिक्कतों, दस्तावेजों की कमी या फीस जमा न होने के कारण निर्धारित समय तक परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे। कॉलेजों और विभागों को भी विद्यार्थियों को समय पर प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेटा साइंस विभाग की मिड टर्म परीक्षाओं की डेटशीट जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने डेटा साइंस एंड एनालिटिक्स कोर्स की मिड टर्म परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं आगामी सप्ताह से होंगी। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा से पहले विभागीय नोटिस बोर्ड और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत कार्यक्रम अवश्य जांच लें। परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। विभाग ने छात्रों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा विश्वविद्यालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षाओं से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें