फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की एमएड की पहली प्रवेश मेरिट

Wed, 20 Nov 2024 10:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. चमन लाल बंगा की ओर से जारी प्रवेश सूची में एचपीयू के शिक्षा विभाग की 50 सीटों के अलावा विवि से संबद्ध चार निजी कॉलेजों के लिए भी सीट आवंटन कर दिया गया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमएड की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को पहली प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. चमन लाल बंगा की ओर से जारी प्रवेश सूची में एचपीयू के शिक्षा विभाग की 50 सीटों के अलावा विवि से संबद्ध चार निजी कॉलेजों के लिए भी सीट आवंटन कर दिया गया है। आवंटन सूची वेबसाइट पर अपलोड है। सूची में शामिल छात्रों को 24 नवंबर तक ऑनलाइन तय फीस जमा करवाने को कहा गया है। तय समय सीमा में फीस जमा न करने पर सीटें मेरिट के आधार पर अगले छात्रों को आवंटित की जाएंगी।

विज्ञापन


पहली सूची में ओपन वर्ग की 10, एचपी कोटे की 22, एससी की सात, एसटी की चार, दिव्यांग श्रेणी की तीन, कल्चरल कोटे की दो और खेल कोटे की दो सीटें शामिल हैं। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 7 दिसंबर से एचपीयू ने बीएससी नर्सिंग बेसिक कोर्स के तीसरे वर्ष की अनुपूरक और चौथे वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की परीक्षाएं सात दिसंबर से शुरू होंगी और 14 तक चलेंगी। चौथे वर्ष की परीक्षाएं छह दिसंबर से शुरू होकर 13 दिसंबर तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें