फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एचपीयू से अलग नहीं होगा धर्मशाला का क्षेत्रीय केंद्रीय खनियारा

Fri, 13 May 2022 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

धर्मशाला क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि एचपीयू का यह क्षेत्रीय केंद्र विवि का हिस्सा है, यह विवि से कॉलेजों की तरह संबद्ध नहीं है। मंडी विवि खुलने से सेंटर पर कोई असर नहीं होगा।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सरदार पटेल राज्य विश्वविद्यालय खुलने पर भले ही प्रदेश के बारह जिलों के कॉलेजों को एचपीयू शिमला और मंडी विवि में बांट दिया गया है, लेकिन विवि का क्षेत्रीय केंद्र पहले की तरह सभी बारह कोर्स को संचालित करता रहेगा। जिलों के कॉलेजों के किए गए विभाजन में प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को मंडी विवि में शामिल किया है, लेकिन प्रदेश विवि का क्षेत्रीय केंद्र कांगड़ा में ही रहेगा। कांगड़ा जिले के धर्मशाला से में चल रहे क्षेत्रीय केंद्र में विवि की ओर से करवाई जाने वाली पीजी की प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही इस बार भी नए बैच को प्रवेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में केंद्र में ग्यारह सौ से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कुछ नए रोजगारोन्नमुख कोर्स और एमए कोर्स शुरू करने की तैयारी में है। इनमें एमए समाज शास्त्र, साइकोलॉजी सहित कुछ और कोर्स शुरू करने की योजना बन रही है। इस रिजनल सेंटर में न केवल  कांगड़ा, बल्कि पूरे प्रदेश भर से पहले की तरह से छात्र प्रवेश ले सकेंगे। धर्मशाला क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि एचपीयू का यह क्षेत्रीय केंद्र विवि का हिस्सा है, यह विवि से कॉलेजों की तरह संबद्ध नहीं है। मंडी विवि खुलने से सेंटर पर कोई असर नहीं होगा।

क्षेत्रीय केंद्र में और बेहतर होंगी सुविधाएं: प्रो. बंसल 
विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विवि के पीजी सेंटर की तर्ज पर क्षेत्रीय केंद्र में चल रहे सभी कोर्स की पढ़ाई में गुणात्मक सुधार किया जाएगा, सुविधाओं के विस्तार के लिए हर तरह से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां भी कौशल विकास और रोजगार पाने में सहयोग कुछ नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय केंद्र में वर्तमान में चल रहे ये कोर्स 
क्षेत्रीय केंद्र में वर्तमान में एलएलबी, एमबीए, एमसीए,  एमए हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमए, एमएससी मैथ, एमए इतिहास, एमकॉम कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें विवि की ओर से करवाई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें