फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: असिस्टेंट प्रोफेसर के 30 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, आठ विभागों में होंगी नियुक्तियां

Fri, 07 Aug 2026 07:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

असिस्टेंट प्रोफेसर के 30 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी और 7 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीयू शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर के 30 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी और 7 सितंबर रात 11:59 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर केंद्र शिमला, क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला और विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान के विभिन्न विभागों के पद शामिल किए गए हैं। सबसे अधिक पांच पद भूगोल विभाग में भरे जाएंगे। इसके बाद भौतिकी और रसायन विज्ञान विभाग में चार-चार पदों पर नियुक्तियां होंगी। भूगोल विभाग के पांच पदों में सामान्य वर्ग के साथ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पूर्व सैनिक और अन्य आरक्षित श्रेणियों के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

भौतिकी विभाग में चार पद रखे गए हैं, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के पद शामिल हैं। रसायन विज्ञान विभाग में भी चार पदों पर भर्ती होगी। इनमें भौतिक रसायन विज्ञान विषय के पदों के साथ आरक्षित श्रेणियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। विधि विभाग में कुल चार असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे। इनमें स्नातकोत्तर केंद्र शिमला के दो और क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के दो पद शामिल हैं। मनोविज्ञान विभाग में तीन पदों पर भर्ती होगी, जबकि वाणिज्य विभाग में दो पद भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान में कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी विषय के दो पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। संस्कृत विभाग और आजीवन अध्ययन विभाग में एक-एक पद शामिल है।

इन पदों के लिए वेतनमान शैक्षणिक स्तर-10 के तहत 57,700 से 1,82,400 रुपये निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए पात्रता और शैक्षणिक योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वर्ष 2018 के नियमों के अनुसार तय होगी। विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान के पदों पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के नियम लागू होंगे।
 
विज्ञापन

आवेदनों की स्क्रीनिंग यूजीसी के निर्धारित शैक्षणिक अंक प्रणाली के आधार पर की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। एक पद के लिए अधिकतम 25 उम्मीदवारों और अतिरिक्त पदों के लिए निर्धारित संख्या में उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल किया जाएगा। चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन और चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें