हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने एमए फिजिकल एजुकेशन और एमपीएड कोर्स में प्रवेश के लिए पहली प्रवेश मेरिट जारी कर दी है। प्रवेश मेरिट में शामिल विद्यार्थियों की सूची और इससे संबंधित दिशा-निर्देश विवि की वेबसाइट पर अपलोड हैं। दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों को 6 सितंबर तक फीस जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा। विभागाध्यक्ष की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने काउंसलिंग के समय अपने मूल प्रमाण पत्र नहीं दिखाए हैं, उन्हें छह सितंबर तक इसे विभाग के कार्यालय में लेकर आना होगा। चयनित विद्यार्थियों को अपने विभाग से एनओसी, स्टडी लीव के दस्तावेज विभाग में जमा करवाने होगी।