बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स करवाने वाले संस्थानों की जारी प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर पहली संयुक्त श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। 15 जनवरी तक नीट-2021 के परिणाम के आधार पर भरे गए कुल आवेदनों में सामान्य श्रेणी के लिए 138 और आरक्षित वर्ग में 108 अंक अर्जित करने वाले कुल पाए गए 880 अभ्यर्थियों को ही सूची में शामिल किया गया है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स करवाने वाले संस्थानों की जारी प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदनों के आधार पर पहली संयुक्त श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। 15 जनवरी तक नीट-2021 के परिणाम के आधार पर भरे गए कुल आवेदनों में सामान्य श्रेणी के लिए 138 और आरक्षित वर्ग में 108 अंक अर्जित करने वाले कुल पाए गए 880 अभ्यर्थियों को ही सूची में शामिल किया गया है। 15 से 20 न्यूनतम अंक पात्रता पूरी न करने वाले सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
इन दोनों कोर्स के लिए कोविड-19 संक्रमण के बढ़े खतरे के चलते की जा रही ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में काउंसलिंग कमेटी सीटों को आवंटन कर रही है। मेरिट सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसी के आधार पर ही 29 जनवरी को ऑनलाइन काउंसलिंग कमेटी की बैठक में कॉलेजों के लिए पहली प्रवेश सूची तैयार कर जारी की जाएगी। यह बैठक एचपीयू में ही हो सकती है।
विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने संयुक्त मेरिट और श्रेणीवार मेरिट सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि इस सूची में शामिल होने या इसमें मिले रैंक के आधार पर कोई भी अभ्यर्थी अपना प्रवेश तय न मानें। सूची को भरे गए ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ही तैयार किया गया है। इस मेरिट के आधार पर होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को कॉलेज का आवंटन होगा। उन कॉलेजों में बनाई जाने वाली डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश तय माना जाएगा।
ऑनलाइन काउंसलिंग से ही मिलेगा प्रवेश
शिमला। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि इस संयुक्त मेरिट और जारी श्रेणीवार मेरिट लिस्ट के आधार पर ही सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएएमएस और बीएचएमएस कार्स में सीट आवंटन होगा। मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। सीट आवंटन के बाद कॉलेज स्तर पर बनी कमेटी आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही सीट को फाइनल करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पीजी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में बीएएमएस की 75 सीटें, निजी शिवा कॉलेज की 60, अभिलाषी में 60 जबकि होम्योपैथी कॉलेज सोलन की 75 सीटें भरी जानी हैं।