जबकि 56 कॉलेज ऐसे हैं, जो अवाॅर्ड एंट्री तो कर चुके हैं, लेकिन कॉलेज प्राचार्यों की ओर से वेरिफिकेशन ही नहीं की गई है। 8 से 10 कॉलेज ऐसे हैं, जिन्होंने आईए एंट्री अभी तक शुरू ही नहीं की है। एडमिट कार्ड जनरेट करने में अगर किसी परीक्षार्थी को समस्या पेश आएगी, तो इसके लिए कॉलेज प्रबंधन जिम्मेदार होंगे। विवि ने अभी तक एंट्री शुरू ही नहीं करने वाले और वेरिफिकेशन पूरी न करने वाले कॉलेजों को फिर रिमाइंडर भेजा है। कॉलेजों को विवि के परीक्षा नियंत्रक ने 24 मार्च तक हर हाल में इंटरनल असेस्मेंट की अवाॅर्ड एंट्री और उसकी ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि कॉलेज स्वयं तय तिथि से पूर्व हर हाल में अवाॅर्ड एंट्री और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसके बगैर एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। प्रदेश के 152 परीक्षा केंद्रों में यूजी के करीब 77 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
एडमिट कार्ड जनरेट न हुए तो कॉलेजों में करें संपर्क
विवि के मुताबिक बीकॉम की 11, बीएससी में पांच और बीए में 13 कॉलेजों ने ऑनलाइन अवॉर्ड एंट्री शुरू नहीं की है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि छात्र अपनी लॉगइन आईडी से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड समय पर कर लें। जिनके कार्ड जनरेट नहीं हुए हैं, वे तुरंत अपने कॉलेज में संपर्क करें और अवाॅर्ड एंट्री और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग करें।
बीएएलएलबी और एमए संस्कृत की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित एलएलबी और बीएएलएलबी, एमए संस्कृत डिग्री के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि तीनों में छात्रों की पास प्रतिशतता क्रमश: 99.51, 95.93, 90.50 फीसदी रही। बीएएलएलबी पांच वर्षीय डिग्री कोर्स के घोषित नतीजों में पहले सेमेस्टर का 98.62 फीसदी, तीसरे का 97.28, पांचवें सेमेस्टर का 96.28, सातवें का 95.87 और नौवें सेमेस्टर का परिणाम 91.27 फीसदी रहा है। एमए संस्कृत के पहले सेमेस्टर का 97.93 फीसदी, तीसरे का 95.07 फीसदी रहा।