फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू शिमला में सुनील दत्त ने ईसी, सुरेश कुमार वर्मा ने जीता कार्ट सदस्य चुनाव में विजयी

Fri, 04 Oct 2024 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपीयू शिमला में कार्यकारिणी परिषद ईसी और विवि कोर्ट के लिए कर्मचारियों में से सदस्य के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए। जिसमें ईसी सदस्य के पद पर माकपा और कांग्रेस समर्थितों के साझा उम्मीदवार सुनी दत्त विजयी रहे, जबकि कोर्ट सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित कर्मचारियों के उम्मीदवार सुरेश कुमार वर्मा विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद ईसी और विवि कोर्ट के लिए कर्मचारियों में से सदस्य के लिए शुक्रवार को चुनाव हुए । इसके लिए विवि सभागार में सुबह दस से दोपहर चार बजे तक चली चुनावी प्रक्रिया के बाद पांच बजे चुनावी नतीजे घोषित कर दिए गए। इन चुनावों में ईसी सदस्य के पद पर माकपा और कांग्रेस समर्थितों के साझा उम्मीदवार सुनी दत्त विजयी रहे, जबकि कोर्ट सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित कर्मचारियों के उम्मीदवार सुरेश कुमार वर्मा विजेता घोषित किए गए। इन चुनावों में विवि के कुल 824 गैर शिक्षक कर्मचारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। 729 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। विवि के कुलसचिव और रिटर्निंग ऑफिसर डा. वीरेंद्र शर्मा ने चुनावी नतीजे घोषित किए।

विज्ञापन


घोषित नतीजों में ईसी सदस्य पद के लिए मैदान में उतरे तीन उम्मीदवारों के लिए कुल 729 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया, इनमें 14 मत अमान्य घोषित किए गए। इस पद पर विजेता रहे सुनील दत्त को सर्वाधिक 298 मत पड़े, जबकि दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवार प्रेम राज शर्मा को 202 मत, तीसरे मैदान में चुनौति देने उतरे उम्मीदवार मोहन लाल ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 215 प्राप्त किए। मतगणना के बाद सुनील दत्त को विजयी घोषित किया गया। विश्वविद्यालय कोर्ट सदस्य के चुनाव में मतदान करने वाले कुल 729 मतदाताओं में विजेता रहे सुरेश कुमार वर्मा को सबसे अधिक 477 मत मिले, वहीं देवेन्द्र कुमार को 240 मत मिले। इस चुनाव में 12 मत अमान्य पाए गए। सुरेश कुमार वर्मा को प्राप्त मतों के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। ये विजेता घोषित सदस्य 2024-25 में विवि ईसी और कोर्ट की होने वाली बैठकों में कर्मचारियों का प्रतिनिधत्व करेंगे।

विज्ञापन

विजयी उम्मीदवारों के समर्थन के साथ, कर्मचारी एकता जिंदाबाद के लगे नारे
चुनावों की चार बजे के बाद शुरू हुई मतगणना के बाद विवि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का नतीजों के लिए इंतजा न शुरू हो गया था। धीरे धीरे यहां पर कर्मचारी समर्थक जीत का जश्न मनाने के लिए जुटने लग गए थे। ईसी और कोर्ट सदस्य पद के विजेताओं के नाम घोषित होने पर समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे भी लगे। दोनों परिणाम आने के बाद विजेता उम्मीदवारों ने जुटे कर्मचारियों को संबोधित किया। ईसी सदस्य चुने गए सुनील दत्त और कोर्ट सदस्य सुरेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव समपन्न हो गए है, अब उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वे उसे निभाएंगे। आम कर्मचारी की आवाज बनकर और उनके सहयोग से विवि कर्मचारियों और विवि के हित में कार्य करेंगे । मांगों को प्रशासन तक पहुंचाकर उन्हें पूरा करवाने के लिए कार्य करेंगे। विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के महासचिव नरेश शर्मा और सलाहकार पीपी नेगी ने विजयी उम्मीदवारों के साथ प्रशासन को चताया कि प्रशासन को नकारात्मक रवैया रहा, तो मांगे मनवाने को वे फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें