फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, डीएवी कॉलेज कांगड़ा की अंकिता टॉपर

Fri, 17 Sep 2021 09:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

डीएवी कॉलेज कांगड़ा की अंकिता शर्मा ने सर्वाधिक 9.31 सीजीपीए हासिल कर प्रदेश भर में टॉप किया है।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज कांगड़ा की अंकिता टॉपर, सेंट बीड्स कॉलेज की छात्रा आंचल शर्मा, गौरी शर्मा और शिमला के आरकेएमवी की छात्रा सुष्मिता रॉय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम 70 फीसदी रहा। टॉप टेन की मेरिट सूची में दस छात्राओं और मात्र एक छात्र ने स्थान हासिल किया है। डीएवी कॉलेज कांगड़ा की अंकिता शर्मा ने सर्वाधिक 9.31 सीजीपीए हासिल कर प्रदेश भर में टॉप किया है, जबकि राजधानी शिमला के सेंट बीड्स कॉलेज की छात्राओं ने दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। परीक्षा में कुल 14,954 छात्र अपीयर हुए थे, इनमें से 10,504 ने परीक्षा उर्तीण की है। 

विज्ञापन


सेंट बीड्स कॉलेज की छात्रा आंचल शर्मा ने 9.26 सीजीपीए के साथ दूसरा जबकि गौरी शर्मा ने 9.16 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान पाया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा समाप्त होने के एक माह पांच दिन के बाद विवि ने यह परिणाम घोषित किया है। इस कोर्स में सबसे अधिक 1,111 छात्र-छात्राओं की कंपार्टमेंट आई है और 281 फेल हुए हैं।

डिग्री कॉलेज करसोग की छात्रा हेम लता ने 9.07 सीजीपीए के साथ चौथा, जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज हरिपुर की भावना ने 9.03 सीजीपीए के साथ पांचवां स्थान पाया है। डिग्री कॉलेज बंगाणा की रिया शर्मा ने 9.02 सीजीपीए के साथ छठा, करसोग कॉलेज के रोहन कपूर ने 8.99 सीजीपीए के साथ सातवां, डीएवी कांगड़ा की इंदु बाला ने  8.98 सीजीपीए के साथ आठवां जबकि धर्मशाला डिग्री कॉलेज की विशा थापा और राजधानी शिमला के आरकेएमवी की सुष्मिता रॉय ने संयुक्त रूप से 8.97 सीजीपीए के साथ मेरिट में नवां स्थान पाया, जबकि डीएवी कांगड़ा की वैशाली ने 8.87 सीजीपीए के साथ दसवां स्थाना पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें