फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: बीबीए और बीसीए के लिए 20 मई तक कर सकेंगे आवेदन, जानें प्रवेश परीक्षा की तिथि

Sat, 23 Apr 2022 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीबीए और बीसीए डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 25 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीबीए और बीसीए डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए 25 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी। विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की यह प्रक्रिया 20 मई तक जारी रहेगी। दोनों स्नातक डिग्री कोर्स के लिए 31 मई को प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। प्रवेश परीक्षा के लिए शिमला में ही केंद्र बनाए जाएंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. पवन गारगा ने कहा कि आवेदन करने के लिए 12वीं में 50 फीसदी प्राप्तांक वाले विद्यार्थी पात्र होंगे। 31 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर ही दोनों कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने साफ किया है कि छात्रों को सब्सिडाइज्ड और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए अलग से आवेदन करना होगा। संस्थान में चलाए जा रहे इन दोनों कोर्स में बीसीए की 30 सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड की कुल 50 सीटें भरी जानी हैं। इस के अलावा बीबीए कोर्स  40 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड जबकि 20 सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जानी हैं। नॉन सब्सिडाइज्ड सीट के लिए आवेदन करने वालों की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। बीते वर्ष कोरोना के चलते दोनों को कोर्स की कुछ नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें खाली रह गई थीं। इस बार स्थिति सामान्य हो जाने पर प्रवेश के लिए आवेदन बढ़ने की उम्मीद है। सोमवार को दोनों कोर्स के प्रोस्पेक्टस वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सामान्य वर्ग की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 400, नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी के लिए 900 रुपये और आरक्षित श्रेणी में आवेदन करने वालों को 250 रुपये की फीस देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें