फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने जारी की यूजी की नई डेटशीट, यहां देखें

Sun, 21 Dec 2014 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बर्फबारी के चलते स्थगित की गईं यूजी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि 15 से 17 दिसंबर तक पेपर स्थगित किए गए थे। इनमें बीए, बीएससी और बीकॉम के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं एचपीयू ने बर्फबारी के चलते 15 और 16 दिसंबर को स्थगित हुईं शास्त्री पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की नई तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। डेटशीट संबंधित जानकारी को एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

अब इस दिन होगी परीक्षाएं

15 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली तीसरे सेमेस्टर की अंग्रेजी अनिवार्य की परीक्षा 12 जनवरी को होगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली पहले सेमेस्टर की साइकोलॉजी और बीकॉम, कॉरपोरेट स्टडी की परीक्षा 15 जनवरी को होगी। 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली तीसरे सेमेस्टर की भूगोल की परीक्षा 2 जनवरी को होगी।

इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली पहले सेमेस्टर की इतिहास और बायो टेक्नालॉजी की परीक्षा 16 जनवरी को होगी। 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाली तीसरे सेमेस्टर की अंग्रेजी माइनर की परीक्षा 3 जनवरी को होगी।

इसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली पहले सेमेस्टर की अर्थशास्त्र और जूलॉजी की परीक्षा 17 जनवरी को होगी। 17 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक होने वाली एमए, एमएससी गणित के पहले सेमेस्टर की परीक्षा 12 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

शास्त्री की परीक्षाओं की तिथि तय

बर्फबारी के चलते स्थगित हुईं 15 और 16 दिसंबर को होने वाली शास्त्री पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की नई तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

पहले सेमेस्टर की 15 दिसंबर को होने वाली ज्योतिष परीक्षा अब 13 जनवरी को होगी। 16 दिसंबर को होने वाली इतिहास की परीक्षा 16 जनवरी को होगी।

तीसरे सेमेस्टर की 15 दिसंबर को होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा 12 जनवरी, 16 दिसंबर को होने वाली दर्शन की परीक्षा 23 दिसंबर और एक दिसंबर को होने वाली व्याकरण की परीक्षा 13 जनवरी को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें