फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU MAT: 1,200 आवेदन पहुंचे, अब 25 मई तक बढ़ी आवेदन की तिथि

Fri, 17 May 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट के एमबीए कोर्स के लिए छह जून को होने वाले एचपीयू मेट के लिए प्रदेश भर से करीब 1,200 आवेदन आ चुके हैं। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट के एमबीए कोर्स के लिए छह जून को होने वाले एचपीयू मेट के लिए प्रदेश भर से करीब 1,200 आवेदन आ चुके हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए पर्याप्त समय को देखते हुए विवि ने एचपीयू मेट के लिए आवेदन करने की समय सीमा को 25 मई तक बढ़ा दिया है। बीते सत्र में एचपीयू के बिजनेस स्कूल, धर्मशाला क्षेत्रीय केंद्र और सरदार पटेल विश्वविद्यालय की एमबीए की सीटों के लिए 1,600 आवेदन आए थे। अब विवि की ओर से यूजी की जारी अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में व्यस्तता को देखते हुए आवेदन को अतिरिक्त समय दे दिया है।

विज्ञापन


एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. दिनेश शर्मा ने माना कि प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र अब 25 मई तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है, इसके लिए पोर्टल खुला रखा गया है। उन्होंने कहा कि एचपीयू मेट को लेकर युवा छात्रों में उत्साह बरकरार है। उन्होंने बताया कि एचपीयू मेट-2024 के परिणाम आने के बाद विवि सिर्फ अपने संस्थानों में चल रहे एमबीए कोर्स के लिए मेरिट तैयार कर काउंसलिंग करेगा। इसमें एसपीयू बिजनेस स्कूल की 60 सब्सिडाइज्ड, 60 नॉन सब्सिडाइज्ड कुल 120 और धर्मशाला रिजनल सेंटर की नॉन सब्सिडाइज्ड 45 सीटें आवंटित की जानी है।

विज्ञापन

प्रदेश भर के आठ केंद्रों में होगा एचपीयू मेट
 विश्वविद्यालय एमबीए प्रवेश के लिए होने वाली एचपीयू मेट-2024 के लिए प्रदेश भर में आठ केंद्र बनाएगा। इसमें सोलन, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, मंडी, नालागढ़, ऊना और विवि परिसर में सेंटर बनाए जाएंगे। नालागढ़ और ऊना में बाहरी पड़ोसी राज्यों के छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें