फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP BJP: निर्दलीय चुनाव लड़ने पर रामलाल मारकंडा, राकेश चौधरी भाजपा ने किए निष्कासित

Fri, 17 May 2024 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला

सार

विधानसभा उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र भरने वाले पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा और धर्मशाला से राकेश चौधरी को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
रामलाल मारकंडा, राकेश चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र भरने वाले पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा और धर्मशाला से राकेश चौधरी को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लाहौल-स्पीति और धर्मशाला से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है। दोनों नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन


 

नामांकन वापस नहीं लेने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मारकंडा और राकेश को निष्कासित करने का फैसला लिया। लाहौल-स्पीति से भाजपा ने इस बार कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर और धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक सुधीर शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। लाहौल-स्पीति में मारकंडा बीते कई वर्षों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। पूर्व की जयराम सरकार में मारकंडा कैबिनेट मंत्री थे। अब बदले राजनीतिक माहौल में भाजपा ने लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे नाराज होकर मारकंडा ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरकर नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

उधर, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने धर्मशाला से राकेश चौधरी को टिकट दिया था। अब सुधीर शर्मा की भाजपा में एंट्री होने से पार्टी ने राकेश चौधरी को प्रत्याशी नहीं बनाया। राकेश ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उपचुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी ताल ठोकी है। मारकंडा और राकेश को बीते कुछ दिनों से भाजपा मनाने में जुटी थी, लेकिन दोनों के तेवर सख्त रहे। दोनों ने पार्टी की नीतियों का विरोध करते हुए बतौर निर्दलीय अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार शुरू कर दिया है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए शुक्रवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्र जारी मारकंडा और राकेश को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें