इसमें विवि में रिक्त चल रहे सहायक आचार्य के सभी करीब 134 पदों को भरने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मंजूरी मिली है। बैठक में शेष बचे आम कर्मचारियों और विवि के वित्त से संबंधित मामलों पर चरचा और फैसला लेने के लिए अक्तूबर माह में फिर से वित्त कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी।
वित्त कमेटी ने प्रदेश सरकार की नीति के तहत 15 मई 2003 के बाद भर्ती किए कर्मियों को न्यू पेंशन स्कीम के तहत लाभ देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। इससे विवि के दर्जनों नए भर्ती कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का लाभ मिल सकेगा।
अब ईसी से मिलनी है अंतिम मंजूरी
विवि की वित्त कमेटी की बैठक में कर्मचारियों और शिक्षक वर्ग के वित्त से संबंधित लिए अहम फैसलों को अब अगली होने वाली विवि कार्यकारी परिषद में अंतिम मंजूरी के लिए ले जाया जाएगा। इसके बाद ही इन फैसलों को लागू किया जा सकेगा।