फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आंचन धर्मायक अध्यक्ष और पलक धर्मा बनीं उपाध्यक्ष, सक्षय शर्मा ने सचिव और तान्या त्यागी ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली
विज्ञापन


विवि के 88 विभागों के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने भी ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सभागार में सोमवार को केंद्रीय छात्र संघ (एससीए) का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में मनोविज्ञान विभाग की आंचन धर्मायक ने एससीए अध्यक्ष पद की शपथ ली।
प्राणीशास्त्र विभाग की पलक धर्मा ने उपाध्यक्ष और सक्षय शर्मा ने महासचिव तथा मानव विज्ञान विभाग की तान्या त्यागी ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद विश्वविद्यालय के 88 विभागों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 24 पुरुष और 64 महिला प्रतिनिधि शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और कहा कि छात्र जीवन में नेतृत्व का अनुभव भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने छात्रों से शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रो. राजेंद्र वर्मा ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र संघ विश्वविद्यालय में संवाद को सशक्त बनाने और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रो. वाइस चांसलर प्रो. राजिंदर वर्मा, डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम, रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. ममता मोक्टा, चीफ वार्डन प्रो. रोशन लाल जिंटा और परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में मनवीर सिंह प्रथम
शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 25 विद्यार्थियों ने लैंगिक संवेदनशीलता कार्यक्रम के तहत समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन लोक प्रशासन विभाग ने स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस और एससीए के सहयोग से किया। रसायन विज्ञान विभाग के मनवीर सिंह भाटिया ने इसमें प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। एमबीए विभाग के ऋतिक राणावत द्वितीय स्थान पर रहे। विधि विभाग के यश दीक्षित को तृतीय पुरस्कार मिला, एमबीए विभाग की जेसिका को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और जेम सेशन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें