फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीटीडीसी के होटल खाली, खर्च चलाना हुआ मुश्किल

Wed, 10 Jan 2024 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में पर्यटन कारोबार को हो रहे नुकसान के बीच हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। निगम के होटल खाली हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल पर्यटन विकास निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैलानियों के हिमाचल न आने से प्रदेश में पर्यटन कारोबार को हो रहे नुकसान के बीच हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। निगम के होटल खाली हैं। ऑक्यूपेंसी 20 से 30 फीसदी है। निगम प्रबंधन के लिए खर्चे चलाना मुश्किल हो गया है। इस बीच निगम प्रबंधन ने पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली के आदेशों पर यूनिट प्रबंधकों से होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में बरसात के दौरान आई भीषण आपदा के बाद सैलानियों की आमद में भारी गिरावट आई है। प्रदेश में बर्फबारी न होने से सैलानी कम संख्या में ही हिमाचल का रुख कर रहे हैं। न्यू ईयर के जश्न के दौरान भी हिमाचल में सैलानियों की संख्या बीते सालों के मुकाबले बहुत कम रही। जनवरी के पहले हफ्ते में हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहते थे लेकिन इस साल पर्यटन स्थल सूने हैं।  

निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सभी यूनिट प्रबंधकों को ऑक्यूपेंसी और खाने की सेल बढ़ाने के लिए 15 दिन में ई-मेल से सुझाव भेजने के निर्देश दिए हैं। सुझावों के आधार पर निगम की वित्तीय हालात सुधारने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।-डाॅ. राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम के  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें