शिकायत पर मौके का निरीक्षण करेंगे टीसीपी के अधिकारी
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (टीसीपी) के जूनियर इंजीनियर और वास्तुकार मौके पर नहीं आएंगे। अगर विभाग में शिकायत आती है तो उसके बाद ये अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे। नियमों में बदलाव किए जाने से हिमाचल के हजारों भवन मालिकों को फायदा होगा।
पहले यह थी व्यवस्था
इससे पहले भवन का नक्शा बनाने के बाद टीसीपी की ओर से बिजली बोर्ड, जल शक्ति व वन विभाग को एनओसी के लिए पत्र लिखा जाता था। यही नहीं नक्शे के एक कॉपी विभाग को भेजी जाती थी। इसके बाद इन विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके का निरीक्षण करते थे, उसके औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एनओसी जारी की जाती थी। इन सभी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था।
लोगों के नक्शे पास करने की औपचारिकताओं को कम किया है। लोगों के नक्शे जल्द पास होंगे। विभाग को इस बारे में दिशानिर्देश जारी किए हैं।-देवेश कुमार, प्रधान सचिव, टीसीपी