प्रदेश में सात हजार से अधिक युवाओं ने रविवार को सब इंस्पेक्टर और जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा दी। परीक्षा के लिए चार दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। हमीरपुर, मंडी, शिमला तथा कांगड़ा में परीक्षा करवाई गई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों में युवाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
सुबह के समय सब इंस्पेक्टर और शाम के समय जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा हुई। 3380 युवाओं ने सब इंस्पेक्टर और करीब 3650 युवाओं ने जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा दी। ठंड ने युवाओं की परेशानियां बढ़ाईं।
ठिठुरते युवा सुबह ही परीक्षा केंद्र में पहुंचना शुरू हो गए थे। कई युवा काफी दूर दराज क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे। हमीरपुर में सुबह के समय काफी धुंध छाई रही। केंद्रों में भी परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
अंडर सेक्रेटरी उत्तम पटियाल ने बताया कि रविवार को सब इंस्पेक्टर और जेई इलेक्ट्रीकल की परीक्षा का आयोजन किया गया। युवाओं को बोर्ड की तरफ से रोल नंबर जारी किए गए थे। सात हजार से अधिक युवाओं को रोल नंबर जारी किए गए थे।