प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को सहायक अधीक्षक जेल, कल्याण अधिकारी कम सहायक अधीक्षक जेल पोस्ट कोड 915 के पांच पदों के लिए ली गई शारीरिक मानक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 31 अक्तूबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 51 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से 49 अभ्यर्थी ही शारीरिक मानक परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे। 17 अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
इनमें रोलनंबर, 915000071, 915000167, 915000635, 915000864, 915001358, 915001485, 915001899, 915002639, 915003177, 915004475, 915004960, 915005322, 915005591, 915005816, 915006762, 915006872, 915007976 उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 29 जुलाई को आयोग के कार्यालय में होगी।