फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC: टाइपिंग टेस्ट में एक साथ खराब हो गए 14 कंप्यूटर

Tue, 10 Oct 2017 01:15 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में टाइपिंग टेस्ट के दौरान कंप्यूटर लैब में एकसाथ 30 में से 14 कंप्यूटर अचानक बंद हो गए। इसके चलते टाइपिंग टेस्ट देने आए सैकड़ों अभ्यर्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 के तहत विभिन्न विभागों में 1049 पद भरने को पूर्व में लिखित परीक्षा ली थी।
विज्ञापन


इसके बाद साढ़े दस हजार अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलावा पत्र जारी किए गए। आयोग में 31 अक्तूबर तक रोजाना साढ़े तीन सौ अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है। टाइपिंग टेस्ट को आयोग ने अपने कार्यालय परिसर में ही एक कंप्यूटर लैब स्थापित की है। इसमें 30 कंप्यूटर सिस्टम इंस्टाल किए गए हैं।

इससे पहले यह टाइपिंग टेस्ट राजकीय बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान बडू में हुआ करते थे। बीते वर्ष से आयोग ने अपने कार्यालय परिसर में कंप्यूटर लैब स्थापित की। सोमवार की सुबह 340 अभ्यर्थी टाइपिंग टेस्ट के लिए पहुंचे थे। आयोग ने पहले तीस अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए कंप्यूटर लैब में भेजा, लेकिन स्विच ऑन करते ही 30 में से 14 कंप्यूटर बंद हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर को बुलाया गया। चेकिंग के बाद पाया कि यह सॉफ्टवेयर की खराबी नहीं है। दिनभर महज 16 कंप्यूटर पर ही टाइपिंग टेस्ट लिए गए। अब आयोग ने कंप्यूटर सिस्टम स्थापित करने वाली संबंधित कंपनी को बुलाया है। करीब सात बजे तक आयोग में इमरजेंसी बैठक भी चलती रही।

कंप्यूटर सिस्टम खराब होने पर अब मंगलवार से टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया जारी रहेगी या नहीं इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि सोमवार को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट परीक्षा चल रही थी। अचानक 14 कंप्यूटर खराब हो गए। टाइपिंग टेस्ट जारी रखना न रखने के लिए बैठक बुलाई गई है। शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें