छात्र ओलंपिक एसोसिएशन की चौथी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने 58 मेडल जीते हैं। इस प्रतियोगिता का समापन उत्तराखंड के प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में हुआ।
इस कामयाबी पर टीमों के कोच और खिलाड़ियों को छात्र ओलंपिक एसोसिएशन ने बधाई दी है। खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि से प्रदेश सहित माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
कराटे, ताइक्वांडो, वुशू, चेस और कुश्ती खेलों में विभिन्न टीमों से खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। संघ के महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कराटे में संजना, सीमा, नितिका, सोनिया, कल्पना और शिल्पा ने गोल्ड मेडल जीता।
लड़कों में लीलेश्वर, संन्यासी, रवि ठाकुर, आशीष, राहुल और सूरज ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। इनके अलावा विनय कुमार, केवल कृष्ण, अजय, धर्मेंद्र, दिनेश, श्याम सुंदर और रोहित ने सिल्वर मेडल जीता। ताइक्वांडो में शिल्पा को गोल्ड, वुशू में सुमेश को गोल्ड, खेमरात ने गोल्ड मेडल जीता।
कुश्ती में शशि कुमार ने सिल्वर, सूरज और संदीप ने कांस्य मेडल पर कब्जा किया। टीम के कोच मुकेश कुमार, राजेश कुमार कमला देवी और खिलाड़ियों को संघ के प्रधान आरपी गारला, चेयरमैन एचसी पठानिया तथा सचिव संजय कुमार ने बधाई दी है।