हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 655 के तहत डेंटल हाइजिनिस्ट के 18 पदों को भरने के लिए आयोजित छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में इन पदों को भरने के लिए जून 2018 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने मार्च 2019 में लिखित परीक्षा और 30 जुलाई 2022 को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
रोलनंबर 655000007 सोनिका देवी, 655000023 अंजना, 655000025 सुषमा कुमारी, 655000053 रिचा कुमारी, 655000075 शैलजा ठाकुर, 655000081 मनीषा कुमारी, 655000083 शिवानी देवी, 655000097 जसना मिसता, 655000100 अभिषेक सिंह यादव, 655000123 पवन कुमार, 655000129 निशा कुमारी, 655000137 विक्रम, 655000144 सुप्रिया भारद्वाज, 655000151 प्रीति, 655000162 नेहा वर्मा, 655000165 दीक्षा, 655000173 जमना कुमारी और रोलनंबर 655000194 मीना कुमारी का चयन इन पदों के लिए हुआ है।