फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC Result: शिक्षा विभाग को मिले नौ भाषा अध्यापक, जेई और लॉ ऑफिसर भर्ती का परिणाम भी घोषित

Mon, 06 Jun 2022 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 919 के तहत नौ पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन नौ पदों के लिए आयोग को 5,975 आवेदन प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 919 के तहत नौ पदों के लिए आयोजित की गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन नौ पदों के लिए आयोग को 5,975 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 4,913 पात्र पाए गए। 29 नवंबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 3,045 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 1,868 अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण 28 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए छह मई को बुलाया गया। इनमें से नौ अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें रोलनंबर 919000451, 919000632, 919001337, 919001624, 919003294, 919003324, 919004623, 919004819, 919004958 शामिल हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को जेई इलेक्ट्रिकल और लॉ ऑफिसर की परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जेई इलेक्ट्रिकल पोस्ट कोड 912 के एक पद के लिए 867 ने आवेदन किया था। इनमें से 271 ने परीक्षा दी। वहीं लॉ ऑफिसर पोस्ट कोड 801 के तहत 587 ने आवेदन किया था। इनमें से 137 ने परीक्षा दी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें