फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन आयोग ने घोषित किया लैब सहायक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम

Fri, 05 Apr 2019 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में लैब सहायक एलोपेथी के 102 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयन आयोग ने जून 2018 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 9225 आवेदन आए थे, जिसमें से 8376 आवेदन ही सही पाए गए। जबकि शेष आधे-अधूरे आवेदन रद्द कर दिए गए।

विज्ञापन


इसके उपरांत आयोग ने 30 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा में मेरिट में रहने वाले 310 अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया, जिसमें 102 अभ्यर्थियों का इन पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 654 एलोपेथी लैब सहायक के 102 पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें