फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र भी कर रहे सरकार की ईमानदारी की तारीफ: जयराम

Fri, 05 Apr 2019 04:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह भी वर्तमान सरकार की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन पंडित सुखराम और आश्रय इसे नकार रहे हैं।

विज्ञापन


सुखराम अपने पूरे परिवार को सत्ता सुख दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आया राम गया राम वाली राजनीति उचित नहीं है। ऐसे प्रचलन से राजनेताओं के बारे में समाज में बुरा संदेश जाता है। सीएम सराज के देवधार और गोहर के नाचन में आयोजित कार्यक्रमों में संबोधित कर रहे थे। 

सीएम ने कहा कि अनिल शर्मा को भाजपा ने पूरा सम्मान दिया। टिकट देने के साथ-साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया, लेकिन अब पंडित सुखराम अपने पोते के लिए भी टिकट मांग रहे थे, जो संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ही परिवार के उत्थान के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के हित को ध्यान में रखकर कार्य करती है।
विज्ञापन


दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेता प्रदेश में हुए विकास पर सवाल कर रहे हैं, जबकि प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश में विगत एक वर्ष में हुए विकास की प्रशंसा कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा और नाचन के विधायक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें