प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने सर्वेयर, रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इन्वेस्टिगेटर और जूनियर ड्राफ्ट्समैन की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं।
बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि सर्वेयर के लिए 16 तथा 17 अप्रैल साक्षात्कार लिए जाएंगे। सर्वेयर के 60 पदों पर भर्ती के लिए 23 फरवरी 2015 को परीक्षा ली गई थी।
टाउन एंड कंट्री प्लानर में फील्ड इन्वेस्टिगेटर और रिसर्च असिस्टेंट के लिए 16 अप्रैल, जूनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए 17 अप्रैल को बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के पांच दिन पहले बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह बोर्ड कार्यालय पर स्वयं या दूरभाष नंबर 01972-221840, 221841, 222204 और बोर्ड की वेबसाइट पर संपर्क कर सकता है।
पीजीटी आईपी के लिए साक्षात्कार
जिला शिमला के लिए पीजीटी (आईपी) पदों के लिए साक्षात्कार 17 अप्रैल से होंगे। सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर में होने वाले इस साक्षात्कार में शारीरिक रूप से अक्षम अभ्यर्थी ही भाग लेंगे। 18 और 21 अप्रैल को भी साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार शरीरिक रूप से अक्षम कोटे वाले पदों को भरने के लिए होंगे।