राज्य सरकार पहली बार मैट्रो में एचपीएमसी जूस बार खोलेगी। इसके लिए निगम ने कंपनियों से दो बार निविदाएं आमंत्रित की थी। दोनों ही बार एक फर्म एचपीएमसी से जूस बार खोलने के रुचि दिखाई है।
हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम(एचपीएमसी) निजी क्षेत्र से साथ मिलकर दिल्ली में 90 जूस बार खोलेगी। निगम के निदेशक मंडल की बैठक के बाद ये जूस बार खोलने का मामला राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जूस बार खोलने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। राज्य सरकार पहली बार मैट्रो में एचपीएमसी जूस बार खोलेगी। इसके लिए निगम ने कंपनियों से दो बार निविदाएं आमंत्रित की थी।
विज्ञापन
दोनों ही बार एक फर्म एचपीएमसी से जूस बार खोलने के रुचि दिखाई है। बताते हैं कि एचपीएमसी इन जूस बार को खोलने की एवज में सीधे 5 फीसदी कमीशन लेगी। इसके अलावा जितना जूस फर्म बेचेगी, उसकी सेल पर लाभ का पांच फीसदी हिस्सा अलग से वसूला जाना है। एचपीएमसी के महा प्रबंधक हितेष आजाद ने कहा कि 90 जूस बार खोलने का मामला बीओडी के बाद सरकार की मंजूरी को भेजा जाना है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जूस बार खोले जा सकेंगे।