एमसीए में रितिक ने 300 में से 250 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। एमबीए पर्यटन में पल्लवी ठाकुर ने 300 में से 208 अंक हासिल कर प्रथम रही। एमएससी भौतिक विज्ञान में धीरज ने 100 में से 23 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। पर्यावरण विज्ञान में पहले स्थान पर रहे आदित्य ने 100 में से 34.50 अंक प्राप्त किए। बीएससी एचएमसीटी में राशि शर्मा ने 100 में से 71.75 अंक और बीएचएमसीटी में सक्षम ने 100 में से 52.75 अंक प्राप्त किए। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि नौ और दस मई को प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। प्रवेश परीक्षा का परिणाम तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।