धर्मशाला में नेशनल क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए पर्याप्त जमीन मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है।
- फोटो : फाइल फोटो
एचपीसीए ने धर्मशाला में नेशनल क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए पर्याप्त जमीन मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है।
एचपीसीए महासचिव विशाल मारवाह ने बुधवार को पत्र के माध्यम से एकेडमी के लिए 50 हजार स्क्वेयर मीटर भूमि एचपीसीए को लीज पर देने का आग्रह किया है।
एचपीसीए महासचिव ने कहा कि एचपीसीए ने सरकार से धर्मशाला के समीप नेशनल क्रिकेट एकेडमी खोलने को 50 हजार स्क्वेयर मीटर जमीन लीज पर देने का आग्रह किया है।
बताया कि एचपीसीए ने पहली बार 18 अगस्त, 2015 को सरकार को पत्र भेजकर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के समीप जमीन लीज पर देने का आग्रह किया था, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं आया।
अभी लटका हुआ है मामला
एचपीसीए महासचिव विशाल मारवाह ने बुधवार को पत्र के माध्यम से एकेडमी के लिए 50 हजार स्क्वेयर मीटर भूमि एचपीसीए को लीज पर देने का आग्रह किया है।
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में धर्मशाला में नेशनल क्रिकेट एकेडमी खोलने का मामला लटका हुआ है। बताया कि धर्मशाला में नेशनल क्रिकेट एकेडमी की स्थापना एचपीसीए और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का बड़ा सपना है।
इससे पूर्व जब अनुराग ठाकुर बीसीसीआई सचिव थे, तब भी मामला सरकार से उठाया गया था, लेकिन सरकार से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया। उन्होंने एचपीसीए के सरकार को भेजे पत्र की एक प्रति भी जारी की।
बताया कि क्रिकेट एकेडमी धर्मशाला में खोलने को लेकर एक बार फिर एचपीसीए ने सरकार को पत्र भेजकर जल्द विचार करने को कहा है। मारवाह ने कहा कि अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद धर्मशाला में एकेडमी खोलने का रास्ता साफ है।
लेकिन एकेडमी खोलने के लिए पर्याप्त जमीन चाहिए। अगर सरकार एचपीसीए को पर्याप्त जमीन लीज पर दे तो यहां जल्द नेशनल क्रिकेट एकेडमी खोली जाएगी।