स्टेडियम में दो स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। इसके अलावा स्टेडियम के अन्य स्टैंडों में बहुत ही कम दर्शक पहुंचे हुए थे। बांग्लादेश को तो इक्का-दुक्का प्रशंसक मिल गए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को प्रशंसकों की कमी खूब खली।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्वकप का पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दर्शकों की कमी पूरी तरह से खली। 50-50 ओवर के इस मैच के लिए अगर जिला मुख्यालय के साथ लगते कुछ निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों को न बुलाया गया होता तो स्टेडियम के स्टैंड पूरी तरह से खाली नजर आते।
विज्ञापन
स्टेडियम में दो स्टैंडों में स्कूली बच्चों को बिठाया गया था। इसके अलावा स्टेडियम के अन्य स्टैंडों में बहुत ही कम दर्शक पहुंचे हुए थे। बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच खेले गए इस एक दिवसीय मुकाबले में बांग्लादेश को तो इक्का-दुक्का प्रशंसक मिल गए, लेकिन अफगानिस्तान की टीम को प्रशंसकों की कमी खूब खली।
20 हजार से अधिक दर्शकों की क्षमता रखने वाले स्टेडियम में बांग्लादेश-अफगानिस्तान टीम के बीच खेले गए मैच में 20 से 25 फीसदी दर्शक ही पहुंचे। मैच के दौरान अन्य स्टैंडों पर तो इक्का-दुक्का दर्शक नजर आए, लेकिन स्टेडियम का पैवेलियन स्टैंड लगभग पूरी तरह से खाली ही नजर आया।
विज्ञापन
हालांकि मैच के दौरान दर्शक दोपहर बाद तक स्टेडियम में प्रवेश करते रहे। लेकिन यह संख्या इतनी नहीं थी कि जो 20 हजार से ज्यादा की क्षमता वाले स्टेडियम को दर्शकों से भरा हुआ दर्शा सके।