सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल विषय की टेट परीक्षा आयोजित होगी। दूसरे सत्र में टीजीटी संस्कृत और स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा) विषय की परीक्षा होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 नवंबर को दो सत्रों में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सुबह के सत्र में 48 केंद्रों पर 6448 और दूसरे सत्र में 26 केंद्रों पर 2564 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बोर्ड ने परीक्षा के एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल विषय की टेट परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6315 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी सत्र में स्पेशल एजुकेटर (कक्षा छठी से 12वीं) की परीक्षा भी होगी। इसके लिए तीन केंद्रों पर 133 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि दूसरे सत्र में टीजीटी संस्कृत और स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा) विषय की परीक्षा होगी। टीजीटी संस्कृत के लिए 23 केंद्रों पर 2066 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि स्पेशल एजुकेटर टेट के लिए तीन केंद्रों पर 498 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।