फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 46.12 फीसदी रहा हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम

Fri, 28 Oct 2022 10:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम 46.12 फीसदी रहा है। 
अगस्त माह में संचालित की गई परीक्षा के दौरान 1,327 अभ्यर्थी अपीयर हुए। इनमें से 612 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 592 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से अगस्त 2022 में ली गई दसवीं कक्षा की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम 46.12 फीसदी रहा है।  अगस्त माह में संचालित की गई परीक्षा के दौरान 1,327 अभ्यर्थी अपीयर हुए। इनमें से 612 अभ्यर्थियों कोउत्तीर्ण घोषित किया गया है, जबकि 592 परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट रहा। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जानने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें