10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
दसवीं कक्षा की नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 1 मार्च से शुरू होंगी। इस दौरान 1 मार्च को गणित, 4 मार्च को साइंस एंड टेक्नोलाजी, 6 मार्च को सोशल साइंस, 7 को होम सांइस, 9 को अंग्रेजी और 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 12 मार्च को आर्ट, अर्थशास्त्र, काॅमर्स (एलिमेंटस ऑफ बिजनेस/एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपिंग अंग्रेजी और हिंदी), ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, अीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और अपीरल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 13 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी, 14 को म्यूजिक स्वर, 15 को म्यूजिक वाद्ययंत्र, 16 को कंप्यूटर सांइस और 18 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।
आठवीं कक्षा की दो मार्च को अंग्रेजी, 4 को गणित की परीक्षा
आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षाओं में 2 मार्च को अंग्रेजी, 4 मार्च को गणित, 5 मार्च को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग विषय की नियमित परीक्षा, 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 9 मार्च को विज्ञान, 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत वाद्य, संगीत, पंजाबी, उर्दू आदि विषय की परीक्षाएं होंगी। नौवीं की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलुगू, 28 को आर्ट-ए, न्यूजिक, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, 29 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 1 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 2 मार्च को हिंदी, 4 को गणित, 5 को आर्ट-बी और 6 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी। 11वीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को इकोनॉमिक्स, 28 को जियोग्राफी, 29 को कैमिस्ट्री, 1 मार्च को राजनीतिक शास्त्र, 2 को अकाउंट्स, फिजिक्स, 4 को गणित, 5 को सामाजिक विज्ञान, 6 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 7 को हिंदी, उर्दू, 9 को संस्कृत, 11 को सोशियोलॉजी, 12 को इतिहास, 13 को शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर साइंस, 14 को म्यूजिक, 15 को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, 16 को फिलोस्फी, 18 को फ्रेंच, 19 को डांस, 20 को फाइन आर्ट, 21 को साइकोलॉजी और 22 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।
12वीं कक्षा की नियमित-एसओएस की परीक्षाएं भी 1 से
12वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं भी 1 मार्च से सुबह के सत्र में 8:45 से 12 बजे तक होंगी। 1 को बिजनेस स्टडी, 2 को अंग्रेजी, 4 को कैमिस्ट्री, 5 को इकॉनोमिक्स, 6 को बायोलॉजी , 7 को हिस्ट्री, 9 को एकाउंटेंसी और फिजिक्स, 11 को संस्कृत, 12 को राजनीतिक शास्त्र, 13 को गणित, 14 को हिंदी-उर्दू, 15 को मनोविज्ञान, 16 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 18 को समाजशास्त्र, 19 को जियोग्राफी, 20 को होम साइंस की परीक्षा होगी। 21 मार्च को फिजिकल एजुकेशन, योगा, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजुकेशन (एनएसक्यूएफ), प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपीयर मेडअप एंड होम फर्निसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। 22 को म्यूजिक हिंदोस्तानी, इंस्ट्रूमेंटल मेलोडिक और परक्यूजन, 23 को डांस, 26 को फाइन आर्ट्स, 27 को फ्रेंच, 28 को फिलॉसफी, 30 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।