फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly Budget Session: मुख्यमंत्री सुक्खू 17 फरवरी को पेश करेंगे अपने कार्यकाल का दूसरा बजट

Wed, 24 Jan 2024 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चौदहवीं विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को प्रदेश राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट 17 फरवरी को पेश करेंगे। 14 फरवरी को राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू होगा। सत्र के दौरान 13 बैठकें होंगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश चौदहवीं विधानसभा के पांचवें सत्र का एलान कर लिया। यह सत्र 14 फरवरी को सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर इस बार सत्र को जल्दी बुलाया गया है।

विज्ञापन


इसकी बैठकें भी सीमित ही होंगी। सत्र के दौरान 22 और 28 को गैर सरकारी सदस्य दिवस रखे गए हैं। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पिछले सत्र के बाद दिवंगत हुए विधानसभा के पूर्व सदस्यों का शोकोद्गार होगा। 15 फरवरी को चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुपूरक बजट पेश होगा। इसे 16 फरवरी को पारित किया जाएगा। 17 फरवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2024-25 को प्रस्तुत करेंगे। सत्र के अंतिम दिन 29 फरवरी को बजट पारित किया जाएगा।
 

विज्ञापन

विधायक प्राथमिकता बैठकों की समयसारिणी में परिवर्तन
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित जिला सोलन एवं जिला सिरमौर की पूर्व निर्धारित बैठकों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जिला सिरमौर की बैठक 29 जनवरी 2024 को अब पूर्वाह्न 10:00 बजे से 1:30 बजे तथा जिला सोलन की बैठक 29 जनवरी को अब अपराह्न 2:00 से 5:00 बजे तक हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में आयोजित की जाएगी। शेष जिलों की समय-सारिणी में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। ये बैठकें अपने पूर्व निर्धारित समय व तिथि पर आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में वार्षिक बजट 2024-25 की विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें