जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर माह में एसओएस की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। इस दौरान परीक्षा में करीब 19,174 अभ्यर्थी बैैठे थे, जिनमें से 12,298 ने परीक्षा को पास किया है। एसओएस की 8वीं कक्षा की परीक्ष में 265 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 174 ने परीक्षा को पास किया है, जबकि 64 का परिणाम री-अपीयर, 19 का आरएलई और 8 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। वहीं 8वीं का कुल परिणाम 65.66 फीसदी रहा है।
वहीं 10वीं कक्षा में 9428 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 5985 अभ्यर्थी पास हुए, जबकि 46 अभ्यर्थियों को असफलता हाथ लगी है। इसके अलावा 3018 अभ्यर्थियों का परिणाम रीअपीयर, 117 का आरएलई, 80 का आरएलडी, 182 का पीआरएस और 14 अभ्यर्थियों का परिणाम पीआरसी रहा है। वहीं 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 63.48 प्रतिशत रहा है।
12वीं कक्षा में 9481 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 6139 पास और 34 अभ्यर्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा 2934 अभ्यर्थियों का परिणाम रीअपीयर, 91 का आरएलई, 153 का आरएलडी, 122 का पीआरएस, 33 का पीआरसी और 8 अभ्यर्थियों का परिणाम डिसक्वालिफाई रहा है। कक्षा का 64.75 प्रतिशत रहा है।
जो अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं, वे 7 जनवरी तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान पुनर्मूल्यांकन के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये प्रति विषय, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 800 रुपये प्रति विषय फीस भरनी होगी। वहीं जो अभ्यर्थी इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अभ्यर्थी संबंधित एसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से मार्च, 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए 27 दिसंबर से 12 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।