विद्यार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है। नवमी और जमा एक की वार्षिक और कंपार्टमेंट परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी। नवमी की परीक्षाएं 5 से 18 मार्च तक तथा जमा एक की परीक्षाएं 5 से 28 मार्च तक दोपहर 12:45 से शाम 4:00 बजे तक ली जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों से अपील की है कि वे विस्तृत डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं।