फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2020: 76.7 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम, देखें यहां

Thu, 18 Jun 2020 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया। साइंस संकाय में कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन ढालुपर, कुल्लू के छात्र प्रकाश कुमार ने 500 में से 497 (99.4 फीसदी) अंक लेकर टॉप किया। प्रकाश के पिता ऑटो चालक हैं। कॉमर्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की मेघा गुप्ता ने (488/500) 97.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


मेघा के अभिभावक ट्यूशन सेंटर चलाते हैं। कला (आर्ट्स) संकाय में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर बुशहर, शिमला की श्रुति कश्यप ने (491/500) 98.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। श्रुति के पिता लोनिवि में बतौर मंडलीय मुख्य प्रारूपकार हैं। इस बार परिणाम 76.7 प्रतिशत रहा है जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 14.6 प्रतिशत अधिक है। अमर उजाला की वेबसाइट ने रिजल्ट को सबसे पहले ब्रेक किया और अधिकांश विद्यार्थियों ने यहीं से रिजल्ट जाना।

  1. HPBOSE 12th - https://results.amarujala.com/board/hpbose/hp-class-12th-result-2020
  2. HP Board - https://results.amarujala.com/board/hpbose

 

विज्ञापन

जमा दो की परीक्षा में 86,633 विद्यार्थियों में से 65,654 पास और 11,017 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 9391 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। मेरिट में लड़कियों का दबदबा रहा है। तीनों संकायों में आए 83 टॉपरों में 65 लड़कियां, जबकि 18 लड़के हैं। सरकारी स्कूलों से 46 विद्यार्थी मेरिट में आए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना के बावजूद रिकॉर्ड समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिजल्ट घोषित किया है। 

दो बार जांची टॉपरों की उत्तर पुस्तिकाएं 
पूर्व की परीक्षाओं से सबक लेते हुए इस बार बोर्ड ने पहले 50-50 स्थानों पर आने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का दो बार मूल्यांकन किया है। प्रदेश भर में 2044 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।

रिकॉर्ड 17 दिन में हुआ उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन  
परीक्षाओं के बीच से शुरू लॉकडाउन में बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के लिए 45 उत्तर पुस्तिका वितरण एवं प्राप्ति केंद बने थे। 12 मई से मूल्यांकन शुरू हुआ और रिकॉर्ड 17 दिन बाद 29 मई को समाप्त हो गया।

जियोग्राफी के पेपर ने लेट करवाया परिणाम
लॉकडाउन के कारण जियोग्राफी की परीक्षा का संचालन नहीं हो पाया था, जिसके चलते इस विषय की परीक्षा का आयोजन आठ जून को हुआ। अगर यह पेपर समय पर हो जाता, तो कई दिन पहले ही परिणाम घोषित हो जाता।

तीन जुलाई तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 
जो विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं, वे तीन जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करें। पुनर्मूल्यांकन की 500, पुनर्निरीक्षण की 400 रुपये प्रति विषय फीस होगी। विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं।


वर्ष         परिणाम फीसदी में 
2019        62.01
2018        70.18
2017        72.89
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें