चीन के साथ लद्दाख में भारत के बढ़ते गतिरोध के बीच हिमाचल में भी चीन की गतिविधियां देखने को मिली थीं। पिछले साल हिमाचल की चीन से लगती सीमा के चीनी क्षेत्र में निर्माण को लेकर गतिविधियां देखी गई थीं। हालांकि उस समय सारी गतिविधियां चीनी क्षेत्र में ही थीं लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए थी।
वहीं, हाल ही में चीन के हेलीकॉप्टरों ने हिमाचल में कई किलोमीटर अंदर तक उड़ान भरी थी। चीन के हेलीकॉप्टर भारतीय सीमा के बारह किलोमीटर अंदर तक आ गए थे और समदो स्थिति पुलिस चौकी तक पर उन्हें देखा गया और प्रदेश व केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद से इलाके में सेना की गतिविधि बढ़ गई है। ब्यूरो