फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: 10वीं की मेरिट में अरमान ने छठे से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग, शिक्षा बोर्ड ने जारी की संशोधित सूची

Fri, 26 Sep 2025 10:47 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

 शिक्षा बोर्ड की परीक्षा परिणाम को चुनौती देने के बाद 10वीं कक्षा की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में छठे स्थान पर रहे कांगड़ा के अरमान ने लंबी छलांग लगाते हुए संशोधित मेरिट लिस्ट में टॉप-3 में जगह बनाई।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा परिणाम को चुनौती देने के बाद 10वीं कक्षा की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में छठे स्थान पर रहे कांगड़ा के अरमान ने लंबी छलांग लगाते हुए संशोधित मेरिट लिस्ट में टॉप-3 में जगह बनाई। बोर्ड की संशोधित फाइनल मेरिट लिस्ट में टॉप-10 में अब 117 के स्थान पर 185 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। इस दौरान लड़कियों की संख्या 88 से बढ़कर 135 और लड़कों की संख्या 29 से बढ़कर 50 हो गई है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की।

विज्ञापन

बोर्ड ने यह लिस्ट मार्च 2025 में आयोजित परीक्षा के परिणाम के बाद मई में घोषित परिणाम के बाद आए पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण के आवेदनों के आधार पर 18 सितंबर तक आधार मुख्यालय में अपने मूल दस्तावेज जमा करवाने वाले विद्यार्थियों के लिए जारी की है। संशोधित मेरिट लिस्ट के अनुसार जिला कांगड़ा के प्रमाउंट पब्लिक स्कूल अप्पर पाइसा देहरा के अरमान ने 3 अंक हासिल कर छठे स्थान से तीसरे स्थान पर छलांग लगाई। इसके अलावा मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की नित्या प्रकाश राजे ने एक अंक हासिल कर पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गए। बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में 68 नए विद्यार्थी शामिल हुए, जो पहले इस सूची में नहीं थे।

पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्निरीक्षण परिणाम घोषित होने के बाद 18 सितंबर तक बोर्ड मुख्यालय में 10वीं के पुराने मूल प्रमाणपत्र जमा करवाने वाले विद्यार्थियों के आधार पर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा परिणाम को अपडेट किया। इसके चलते मेरिट सूची में संशोधन हुआ है। यह संशोधित लिस्ट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।-डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला
विज्ञापन

मेरिट सूची में क्या-क्या बदला
रैंक    अब  पहले
1        1     1
2        2     1
3       2      2
4       2      3
5      12    10
6      15     9
7      23     15
8      30      22
9      42      22
10    55      32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें