फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में 11 नहीं 22 मई से हाेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कॉलेजों में 11 मई से होने वाली एक माह की छुट्टियां अब 22 मई से किए जाने का फैसला लिया है। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में हुई शिक्षा और विवि के अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन


पुराने पैटर्न में डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से करवाने और रूसा में दूसरे सत्र के छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म समय से भरे जाने को लेकर यह फैसला लिया।

बैठक में प्रधान सचिव ने शिक्षकों को दो साल से बकाया पुनर्मूल्यांकन की राशि का भुगतान 14 मई तक करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शिक्षा निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि पेपर चेकिंग करने वाले शिक्षकों को रिलीव किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

छात्रों को दी ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा

विवि के कुलसचिव मोहन झारटा ने कहा कि अब कॉलेज में रूसा में यूजी डिग्री कोर्स के छात्र भी समय से कॉलेजों में ही ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्र हितों को देखते हुए यह फैसले लिए हैं।

उन्होंने कॉलेज शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अंतिम वर्ष के छात्रों के परीक्षा परिणाम को समय से घोषित करने में मदद करें और कालेजों में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दें।

बैठक में सलाहकार दिनकर बुराथोकी, अंडर सेक्रेटरी पुष्पा चौधरी, संयुक्त निदेशक उच्चतर शिक्षा एमएस नेगी, रूसा निदेशक अमर देव, विवि के कुलसचिव डा. मोहन झारटा, डिप्टी रजिस्ट्रार सुशील कुमार शर्मा और असिस्टेंट रजिस्ट्रार पुष्पलता भी शामिल रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें