फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आईपीएस, आईएफएस को सचिवालय में लगाने का आईएएस अफसरों ने किया विरोध

Sat, 04 Oct 2025 10:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

दूसरे कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति पर दो आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विरोध(सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को सचिवालय में लगाने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को दूसरे कैडर के अधिकारियों की नियुक्ति पर दो आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर विरोध जताया। सूत्रों ने बताया कि आईएएस अधिकारियों की एसोसिएशन में लंबी चर्चा के बाद सरकार के इस फैसले का विरोध किया गया है। आईएएस एसोसिएशन के दो वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रशासनिक सचिवों की बैठक के बाद मिले। इन्होंने दूसरे कैडर के अफसरों को सरकार में प्रशासनिक सचिव लगाने का विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने इस दौरान दोनों आईएएस अधिकारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सभी कैडर के अधिकारियों का ध्यान रख रही है। आईएएस अधिकारियों को उचित मान-सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर प्रदेश हित में काम करें, ताकि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बता दें कि सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिषेक त्रिवेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का सचिव और आईएफएस अधिकारी सुशील कुमार सिंघला को पर्यावरण, साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग का सचिव लगाया है।
विज्ञापन

सीएस संजय गुप्ता को  बधाइयों का तांता
 मुख्य सचिव संजय गुप्ता को बधाई देने के लिए शुक्रवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि सचिवालय पहुंचे। प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संजय गुप्ता से मुलाकात की। संगठन ने उन्हें मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्ण विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के महासचिव कमल कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधानं रमन शर्मा, उप-प्रधान महेंद्र, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा, सदस्य पुष्पलता, जगमेश सिंह, कुलदीप, सुभाष भारद्वाज, मिथुन तथा अन्य शामिल रहे। इनके अलावा सचिवालय चालक संघ, पीए-पीएस संघ सहित कई अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी संजय गुप्ता को बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें