फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में प्रमोशन की राह हुई आसान, बदले गए नियम

Sat, 25 Jun 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा सुंदरनगर में बिजली बोर्ड कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में की गई घोषणाओं को लागू कर दिया है। बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने शुक्रवार को आरएंडपी रूल्ज बदलने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस नई व्यवस्था से बोर्ड के 290 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन की पदोन्नति के लिए आईटीआई होल्डर्स का सेवाकाल सात से घटाकर पांच साल कर दिया है।

नॉन आईटीआई होल्डर्स को पदोन्नति के लिए सेवाकाल दस साल से घटाकर सात साल कर दिया है। इस अधिसूचना के जारी होने से फोरमैन श्रेणी के खाली चल रहे 290 पदों को पदोन्नति के जरिये भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस घोषणा से इतने कर्मचारियों को होगा फायदा

इस अधिसूचना के लागू होने से 290 सहायक लाइनमैन और 290 ही टीमैट सहायक लाइनमैन भी पदोन्नत हो सकेंगे। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 45 साल की आयु सीमा पार कर चुके 14 लिपिकों को टाइप टेस्ट में भी छूट दे दी है।

अधिसूचनाएं जारी होने की पुष्टि बिजली बोर्ड के निदेशक कार्मिक रोहित जम्बाल ने की है। उधर, बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान कुलदीप खरबाड़ा और महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया है कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई आठ घोषणाओं में से पांच को बोर्ड प्रबंधन द्वारा पूरा करने पर आभार जताया है।

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि शेष घोषणाओं को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अध्यक्ष कुलदीप खरबाड़ा ने बोर्ड प्रबंधन से इस वित्त वर्ष में 1500 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान करने, दुघर्टनाओं में मारे गए कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने के लिए विशेष नीति बनाने और 48 श्रेणियों के कर्मचारियों के स्केलों को डाउनग्रेड करने से आई विसंगतियों को जल्द दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें