फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET: जेबीटी-शास्त्री के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 24 जुलाई को, बेवसाइट पर दर्ज करें अंक

Wed, 20 Jul 2022 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 27 जुलाई तक अभ्यर्थियों से बोर्ड की बेवसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षा के अंक दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 24 जुलाई को अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाएगा। इस दिन दो विषयों जेबीटी और शास्त्री के लिए टेट होगा। जेबीटी की परीक्षा सुबह 10:00 से 12:30 और शास्त्री टेट दोपहर 2:00 से 4:30 तक करवाया जाएगा। अभ्यर्थी इन दो लिखित परीक्षाओं के लिए अपने अनुक्रमांक पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त बोर्ड कार्यालय की ओर से जारी अनुक्रमांक पत्र में उल्लेखित परीक्षार्थी के विवरण जैसे कि परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, जाति और उपजाति में परीक्षार्थी से ऑनलाइन आवेदन करते समय अगर कोई त्रुटि हो गई हो तो परीक्षार्थी अनुक्रमांक पत्र जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर चार अगस्त तक बोर्ड कार्यालय में शुद्धि के लिए दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद शाखा की ओर से इन विषयों के विवरणों में शुद्धि नहीं की जाएगी।

दसवीं, बारहवीं के विद्यार्थी 27 तक बेवसाइट पर दर्ज करें अंक
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 27 जुलाई तक अभ्यर्थियों से बोर्ड की बेवसाइट पर 10वीं और 12वीं कक्षा के अंक दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश उन अभ्यर्थियों के लिए हैं, जिन्होंने  बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2022) और लेटरल एंट्री टेस्ट (लीट-2022) के आवेदन पत्र में अपने दसवीं और बारहवीं कक्षा के अंक परिणाम घोषित न होने के कारण दर्ज नहीं किए थे। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि वे अभ्यर्थी अब अपने अंकों को बोर्ड की बेवसाइट के एडमिशन-2022 लिंक पर 27 जुलाई तक दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान चुने हुए कोर्स के विकल्प को बदलने का भी मौका देने की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी चाहता है कि वह आवेदन पत्र में चुने हुए कोर्स के विकल्प को बदलना चाहता है तो वह  27 जुलाई तक इसे बदल सकता है। उन्होंने बताया कि बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रथम राउंड की काउंसलिंग दो और पांच अगस्त को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें