फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: मानसून सत्र की अधिसूचना जारी, पहले दिन ही विधायकों से मिले 35 सवाल

Wed, 20 Jul 2022 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। इस सत्र में विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में नजर आएगी, जबकि स्वाभाविक रूप से सत्तारूढ़ भाजपा भी विपक्ष के साथ हमलावर रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
HP vidhan Sabha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही राज्य विधानसभा सचिवालय को पहले ही दिन विधायकों से ऑनलाइन 35 सवाल मिले। सड़क, पेयजल, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विधायक सवाल भेज रहे हैं।

विज्ञापन


सत्र चार दिन 10 से 13 अगस्त तक चलेगा, इसमें चार ही बैठकें होंगी। 11 अगस्त को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। विधायकों से मिले 35 सवालों में से 16 तारांकित हैं, जो मौखिक जवाब के लिए भेजे गए हैं। विधायकों के इन सवालों के जवाब बनाने के लिए विभागों को भेजना शुरू कर दिया है। 

विधानसभा चुनाव से पहले सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं, क्योंकि इसी साल विधानसभा चुनाव हैं। इस सत्र में विपक्षी पार्टी कांग्रेस आक्रामक मुद्रा में नजर आएगी, जबकि स्वाभाविक रूप से सत्तारूढ़ भाजपा भी विपक्ष के साथ हमलावर रुख अपनाएगी। भाजपा जहां सत्ता में बने रहने को संघर्ष कर रही है, वहीं कांग्रेस भी सरकार बनाने की इच्छा के साथ आक्रामकता दिखा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें