फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: शिमला पहुंचे सुखविंद्र सिंह सुक्खू, समर्थकों के साथ बनाई रणनीति, प्रतिभा से भी मिले कई नेता

Sun, 04 Dec 2022 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक सदन मेट्रोपोल के कमरा नंबर 603 में सुक्खू ने अपने समर्थकों के साथ देर रात तक आगामी रणनीति बनाई। उधर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज में भी हाजिरी लगाने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार शाम को नादौन से शिमला पहुंचे। विधायक सदन मेट्रोपोल के कमरा नंबर 603 में सुक्खू ने अपने समर्थकों के साथ देर रात तक आगामी रणनीति बनाई। उधर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के घर हॉलीलॉज में भी हाजिरी लगाने वाले नेताओं का सिलसिला जारी है। आठ दिसंबर का दिन नजदीक आते ही कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं।  कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से भी संपर्क बढ़ाने में पार्टी के वरिष्ठ नेता जुट गए हैं। चौपाल से सुभाष मंगलेट, ठियोग से इंदु वर्मा और विजय पाल खाची, अर्की से राजेंद्र ठाकुर, पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर, आनी से परसराम और सुलह से जगजीवन पाल पार्टी टिकट नहीं मिलने पर बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान के आदेशों पर प्रदेश कांग्रेस ने इन बागी प्रत्याशियों से नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दी हैं। उधर, एक दिन के लिए सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला आने की सूचना मिलते ही उनके कई समर्थक मेट्रोपोल पहुंचे। रविवार दोपहर बाद सुक्खू के नादौन लौटने का कार्यक्रम है। इस अवसर पर सुक्खू ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है। आठ दिसंबर को कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री का चयन चुने हुए विधायकों में से होगा। कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक में दल के नेता को चुना जाएगा।

राहुल गांधी से मुलाकात की प्रतिभा की पुरानी फोटो हुई वायरल
शनिवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के फेसबुक पेज पर उनकी राहुल गांधी के साथ पुरानी मुलाकात की फोटो वायरल हो गई। प्रतिभा सिंह के पेज पर अपलोड फोटो की कैप्शन में लिखा गया कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से की और हिमाचल विधानसभा चुनाव के बारे में उन्हें जानकारी दी। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिभा सिंह की उनके साथ मुलाकात कब हो गई, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।  हालांकि कुछ देर बाद फोटो के साथ लिखी गई कैप्शन को हटा दिया गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलती से यह कैप्शन लिख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें