फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: मुकेश अग्निहोत्री बोले- सरकारों को तोड़ने और दलबदल की राजनीति को जनता ने नकारा

Tue, 04 Jun 2024 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को ऊना में लोकसभा एवं उपचुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद केंद्र पहुंचने के बाद संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि सरकारों को तोड़ने और दलबदल की राजनीति को जनता ने रिजेक्ट कर दिया है। हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान कर मैंडेट दिया है। अब प्रदेश में पहले से ज्यादा स्थिर और टिकाऊ सरकार होगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को ऊना में लोकसभा एवं उपचुनाव की मतगणना खत्म होने के बाद केंद्र पहुंचने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उपचुनाव में गगरेट विधानसभा से विजेता प्रत्याशी राकेश कालिया और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विजेता प्रत्याशी विवेक शर्मा के साथ भी भेंट की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विधानसभा के अंदर फिर से विधायकों की संख्या 38 हो गई है, जबकि हमें एक ही विधायक बहुमत के लिए चाहिए था। लोगों ने जनादेश देकर हिमाचलियत की जीत दर्ज की है। देवभूमि की परपंरा के अनुसार जनता ने स्पष्ट रूप से मैंडेट देकर छह में से चार सीटें कांग्रेस की झोली में डाली हैं। गगरेट से राकेश कालिया की जीत के साथ वापसी हुई है। कुटलैहड़ से काफी संघर्ष के बाद विवेक शर्मा विक्कू भी जीते हैं। दोनों विधायक क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका अदा करेंगे और जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में मोदी लहर के सामने हिमाचल सरकार के समक्ष दो फ्रंट रहे, इसमें एक लड़ाई बहुमत के लिए थी, तो दूसरा भाजपा को कमजोर करने की। यकीनन केंद्र में भाजपा कमजोर हुई है। अन्यथा यहां 400 पार के नारे दिए गए, लेकिन परिणाम में देखें तो देश में भाजपा को नुकसान हुआ है। अब प्रदेश में और चुनाव भी होने हैं। यह परिवर्तन देश में केंद्र की ओर से सरकारें तोड़ने, भाजपा के खिलाफ देश में एजेंसियों के दुरुपयोग, किसानों के खिलाफ फैसले लेने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है। इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्यशी सतपाल रायजादा भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें