फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: रिज पर चुनाव परिणाम देखने के लिए लगा रहा जमावड़ा, शाम को झूमे समर्थक

Tue, 04 Jun 2024 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोगों की नजरें एलईडी स्क्रीन पर टिकी रहीं। जिला प्रशासन ने रिज मैदान पर एलईडी स्क्रीन लगा रखी थी। दिनभर लोग और सैलानी रिज पर चुनाव परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखे। 
 
विज्ञापन
शिमला रिज मैदान पर लगी एलईडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाने के लिए रिज मैदान पर राज्य पुस्तकालय और चर्च के बाहर जिला प्रशासन की ओर से एलईडी स्क्रीनें लगाई गईं। सुबह से ही कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिनभर लोग और सैलानी रिज पर चुनाव परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखे। सुबह 8:50 बजे चुनाव परिणाम आने का सिलसिला शुरू हुआ। दोपहर 12:30 बजे तक चुनाव परिणाम की तस्वीर लगभग साफ हो गई थी। इसके बाद भाजपा समर्थक एक-दूसरे को बधाइयां देने लगे। मालरोड पर बने भाजपा बूथ कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजना शुरू हो गए। वहीं, मिठाइयां बांटनी शुरू कर दीं।

विज्ञापन


आईजीएमसी अस्पताल में मरीज से मिलने के लिए आया था, तो जाते हुए देखा कि चुनाव का लाइव परिणाम दिखाया जा रहा हैं तो रिज पर पर चुनाव परिणाम देखने के लिए रुक गया- लेखराम, बिलासपुर

जो भी सरकार हो, आम लोगों को तो सिर्फ सुविधाओं से मतलब होता है। उम्मीद है कि जो भी सरकार आएगी, वह गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई से राहत दिलाएगी- दौलतराम, कुपवी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में घूमने के लिए आए हैं, रिज पर स्क्रीन पर चुनाव परिणाम देखने के लिए रुक गए- राम सिंह, नालागढ़

शुरुआत में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन बाद में भाजपा ने बढ़त बना ली। उम्मीद है कि इस बार सरकार लोगों को और अच्छी सुविधाएं देगी- मोनिका, कोटखाई

मोदी सरकार ने कई सुविधाएं दी हैं। सभी गरीबों के आशीर्वाद का ही यह परिणाम है- निर्मला, नालागढ़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें