फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- मरीजों से अन्याय बंद करे, मित्रों के खर्चों पर लगाम लगाए सुक्खू सरकार

Mon, 09 Feb 2026 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)।

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के लिए बीमार लोग ही सबसे आसान शिकार हैं। जब चाहे उनके खिलाफ कोई भी फैसला ले लेते हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के लिए बीमार लोग ही सबसे आसान शिकार हैं। जब चाहे उनके खिलाफ कोई भी फैसला ले लेते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू अपने मित्रों के बेहिसाब खर्चे पर लगाम लगाएं और मरीजों के साथ यह अन्याय बंद करें। जयराम सोमवार को भाजपा मंडल शाहपुर की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आर्थिक तंगी के नाम पर सरकार हर बार स्वास्थ्य सुविधाओं को छीनने का ही काम कर रही है। प्रदेश का आम आदमी सुख की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन का दर्द क्यों झेले। पहले बीमार लोगों के लिए वरदान साबित हुई हिम केयर को बंद किया, जिससे लोगों को अपना इलाज करने के लिए कर्ज लेने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब सरकार केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित निशुल्क जांच को बंद करने और बाकी जांचों के दाम बढ़ाने का फरमान सुना रही है। उन्होंने कहा यह पहले से ही बीमारी का दर्द झेल रहे लोगों के लिए कुठाराघात होगा। केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित फ्री डायग्नोस्टिक इनिशिएटिव सर्विस के तहत प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत हिमाचल को कुल खर्च का 10 फीसदी हिस्सा ही वहन करना पड़ता है, जबकि 90 फीसदी केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों का इंटरनेट भत्ता बढ़ाने के अलावा अपने एक मित्र को एक बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया है। पंचायत चुनाव समय से न करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। सरकार ने सलाहकारों की फौज खड़ी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश पर असांविधानिक सीपीएस थोपे, उन्हें बचाने के लिए करोड़ों रुपये वकीलों पर लुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें