फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के बयान को दुखद बताया; सीएम सुक्खू ने किया पलटवार

Wed, 30 Apr 2025 04:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि  पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान दुखद हैं। ऐसा लगता है कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में है।
विज्ञापन
नता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि  पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान दुखद हैं। ऐसा लगता है कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में है। बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणियां की जा रही हैं। सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेताओं को पूरी जानकारी दी गई, फिर भी गलत बयान दिए जा रहे हैं। कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बाज आना चाहिए। जयराम ने मंत्री जगत सिंह नेगी और धनीराम शांडिल का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश के दो मंत्री ऐसे हैं, जो किसी की नहीं सुनते। देश की भावनाओं के खिलाफ, सेना के खिलाफ बयान दिए जा रहे।  

विज्ञापन




ऐसे मंत्री को पद से हटाया जाए: जयराम
मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान से अपील है कि ऐसे मंत्री को पद से हटाया जाए। मंत्री को देश की सुरक्षा का भी ख्याल नहीं है। बेशर्मी से बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के कैंडल मार्च में कई नेता भारत का उल्टा झंडा लेकर घूम रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जगत नेगी को सदन के अंदर और बाहर बेतुकी और अर्थहीन बयानबाजी के लिए जाना जाता है। जयराम ने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में कुछ बड़ा होने वाला है। प्रधानमंत्री ने संकेत दे दिए हैं। 

विज्ञापन

देश गम में डूबा था, जयराम नाच रहे थे: सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पहलगाम हमले के संबंध में कांग्रेस नेताओं को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान दुखद हैं। इस पर सीएम ने कहा कि जिस दिन पूरा देश आतंकी हमले के कारण गम में डूबा था, उस दिन जयराम नाच रहे थे। जयराम उन लोगों के पर अंगुली उठा रहे हैं जिन्होंने इस देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिस विचारधार ने देश को मजबूती दी और जिसके दो प्रधानमंत्री व एक मुख्यमंत्री ने देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान दिया। जयराम को आदत हो गई है कि वे मीडिया के बिना रह नहीं सकते और अनापशनाप बयानबाजी करते हैं। कहा कि जिस प्रकार जयराम ने  प्रदेश की वित्तीय स्थिति को बिगाड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसके लिए उन्हें याद रखा जाएगा ।  मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ने प्रदेश के संसाधनों को लुटाया। सुक्खू ने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में प्रधानमंत्री जो भी कार्रवाई करेंगे, पूरी कांग्रेस पार्टी, पार्टी नेता राहुल गांधी चट्टान के साथ उनके साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें